1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

मेरठ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : पुलिस के साथ मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल

मेरठ : नौचंदी थाना में सोमवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

नौचंदी थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर पुलिस नौचंदी मैदान में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

घायल बदमाश की पहचान अय्याज उर्फ मामा निवासी लालकुर्ती के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाश के पास से काले रंग की अपाचे बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद हुए।

 

इस बदमाश के खिलाफ विभिन्न थानों में 13 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके फरार साथी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...