मेरठ, परतापुर थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले दूध देने के बहाने पड़ोसी की बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि आरोपी खुद तीन बच्चों का बाप है। पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।
बताते चलें कि क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 10 वर्षीय किशोरी को बीती 20 अक्टूबर को उसका पड़ोसी भूरा घर से बुला ले गया था। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि भूरा ने किशोरी को दूध देने के बहाने अपने घर पर बुलाया था।
इस दौरान घर में अकेले भूरा ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपी ने किशोरी को किसी को कुछ बताने के सूरत में पूरे परिवार के खात्मे की धमकी देकर घर से भगा दिया।
उधर, जब किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो आरोपी अपने घर से फरार हो गया। किशोरी के परिजनों ने परतापुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि किशोरी के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।