मेरठ में पुलिस बदमाशो पर कहर बनकर टूट रही है। गुरुवार देर रात्रि पुलिस और बदमाशो के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है, इस दौरान पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में लग गई जिससे वो घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया।
पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर इलाज हेतु अस्पताल भेज दिया। साथ ही उसके पास से बाइक ,अवैध असलहा आदि बरामद किया है। घायल एक शातिर चोर है जिसपर जनपद में दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
रेलवे रोड थाना पुलिस क्षेत्र के जमुनिया बाग के समीप चेकिंग कर रही थी कि तभी एक बाइक सवार दो अभियुक्तो को रुकने का इशारा किया गया।
बदमाशो ने पुलिस पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई ,जिससे वो गिर गया जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा।
पकड़े गए बदमाश का नाम सिराज है जो कि लिसाड़ीगेट इलाके का रहने वाला है ,सिराज शातिर किस्म का चोर है ,जिस पर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी आदि के अभियोग पंजीकृत है।
उसके पास से तमंचा, बाइक आदि बरामद किए गए हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।