{ राशिद की रिपोर्ट }
शासन द्वारा जहां रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में शराब की दुकानों को सशर्त खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, मेरठ के हालात को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अभी शराब की दुकानें ना खोले जाने की बात कही गई है।
जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आबकारी विभाग ने शराब की दुकानें खोले जाने को लेकर अपनी तरफ से तैयारियां पूरी कर ली हैं।
जिसके तहत सिर्फ एकल दुकानों को ही खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसी के साथ दुकानों के बाहर गोले बनवा कर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा पालन कराया जाएगा।
दुकानों पर शराब ओवर रेट ना बेची जाए, इसके लिए आबकारी विभाग के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। शराब की दुकानों पर किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की भी मदद ली जाएगी।
जिला आबकारी अधिकारी के मुताबिक प्रशासन द्वारा जिस दिन भी निर्देश मिलेंगे, उस दिन से शराब की दुकानें खोल दी जाएंगी। फिलहाल, आबकारी विभाग के अधिकारी इस मामले में प्रशासन द्वारा हरी झंडी दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं।