1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ : दबंगों की करतूत, एक कॉलोनी में हवाई फायरिंग

मेरठ : दबंगों की करतूत, एक कॉलोनी में हवाई फायरिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ : दबंगों की करतूत, एक कॉलोनी में हवाई फायरिंग

मेरठ में दबंगों की करतूत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। बाइक पर सवार होकर दबंगों ने एक कॉलोनी में हवाई फायरिंग की है।

हवाई फायरिंग की घटना से कॉलोनी के लोग सहम गए ।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । दबंगों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद भी घटना के 2 दिन बाद तक पुलिस बदमाशों की शिनाख्त नहीं कर सकी है।

हवाई फायरिंग की घटना मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर इलाके की है जहां एक कॉलोनी में तीन बाइकों पर सवार होकर 9 युवक तेज रफ्तार से जा रहे थे।

तभी उनमें से एक बाइक सवार ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। हवाई फायरिंग की आवाज से कॉलोनी के लोग सहम गए।

जिस गली में यह फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया उसमें कई बच्चे भी खेल रहे थे। कॉलोनी के लोगों ने दबंगों की इस करतूत की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक अज्ञात दबंगों की शिनाख्त पुलिस नहीं कर पाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...