{ राशिद की रिपोर्ट }
खबर मेरठ से है जहां पुलिस और गौतस्करों में मुठभेड़ हुई है जिसमें दो गौतस्कर गोली लगने से घायल हुए है वही साथी गौतस्कर फरार हो गए है।
घायल गौतस्करों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है वही फरार गौतस्करों की तलाश में कॉम्बिंग जारी है।
आपको बता दे, घायल गौ तस्करों से दो तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद हुए है वहीं पकड़े गए गौतस्कर शशिधर बिहार और नौशाद आसाम निवासी हैं।

पकड़े गए गौ तस्कर और उनके साथी लिसाड़ी गेट इलाके से छोटा हाथी(वाहन) और कार में आवारा गौवंश उठाकर भाग रहे थे। परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर पैंठ रोड पर परतापुर पुलिस से मुठभेड़ हुई।