1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ जिले में कोरोना से लगातार बढ़ रही मृत्यु दर के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने करवाई पूरे प्रकरण की जांच

मेरठ जिले में कोरोना से लगातार बढ़ रही मृत्यु दर के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने करवाई पूरे प्रकरण की जांच

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ जिले में कोरोना से लगातार बढ़ रही मृत्यु दर के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने करवाई पूरे प्रकरण की जांच

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कोरोना से लगातार बढ़ रही मृत्यु दर के दौरान शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग से कराई गई जांच के दौरान सनसनीखेज खुलासा हुआ है।
दरअसल, प्राइवेट नर्सिंग होम्स के डॉक्टर गंभीर कोरोना पेशेंट्स को देरी से मेडिकल में रेफर कर रहे हैं। जिसके चलते समय रहते उपचार के अभाव में कई मरीज दम तोड़ चुके हैं।

इस मामले में लोकप्रिय हॉस्पिटल की घोर लापरवाही सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा हॉस्पिटल के संचालक और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है

सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों लोकप्रिय हॉस्पिटल से कोरोना के छह पेशेंट्स को हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल के लिए रेफर किया गया।

नतीजा यह रहा कि सभी पेशेंट्स की मौत हो गई। जबकि यदि समय रहते इन मरीजों को बेहतर उपचार मिल जाता तो शायद इनकी जान ना जाती।
यह पूरा मामला शासन के संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रकरण की जांच कराई गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...