जिले के टीपी नगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुए चर्चित ‘हार्पिक कांड’ की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हालांकि जांच के दौरान महिला द्वारा अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर हार्पिक डालने की बात सामने नहीं आई है।
बताते चलें मलियाना में रहने वाले शादाब के पड़ोसियों ने उसकी पत्नी चांदनी और उसके प्रेमी डॉक्टर वसीम को घर में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ दबोच लिया था।
घर में बेहोश मिले चांदनी के पति शादाब ने अपनी पत्नी पर अपने प्राइवेट पार्ट पर हार्पिक डालकर खुद को नामर्द बनाने का आरोप लगाया था।
मगर, इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही के स्थान पर चांदनी और उसके प्रेमी डॉक्टर वसीम को छोड़ दिया था।
शादाब के परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से चांदनी और वसीम शादाब पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
जिसके चलते दो दिन पहले शादाब ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।
एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान शादाब के प्राइवेट पार्ट पर एसिड डालने की पुष्टि नहीं हुई है।
मगर, पुलिस ने शादाब की पत्नी चांदनी और उसके प्रेमी डॉक्टर वसीम को शादाब को खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।