मेरठ के थाना नॉचण्डी क्षेत्र के इलाके में पुलिसकर्मियों को वाहनों की चेकिंग करना भारी पड़ गया है। बाइक सवार युवकों ने चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी और एक पुलिसकर्मी के हाथ में फैक्चर आ गया।
जैसे ही युवकों ने भागने की कोशिश की तो युवकों को पुलिस ने पीछा कर दोनो को गिरिफ्तरर कर लिया लेकिन युवकों ने थाने के अंदर भी अपनी दबंगई दिखाते हुए इंस्पेक्टर से साफ तौर पर कहा कि उनके घर के रिलेशन में भी एसपी और एसओजी में तैनात है।

दरअसल पूरा मामला थाना नौचंदी क्षेत्र के कुटी चौराहे का है जहां पर देर शाम नॉचण्डी थाना पुलिस की एक गाड़ी चेकिंग कर रही थी तभी उसी दौरान सेंट्रल मार्केट की ओर से एक बाइक पर दो युवक सवार आ रहे थे .
जैसे ही सिपाही उपेंद्र कुमार ने उन बाइक सवार युवकों को रोकने की कोशिश की तो बाइक सवारों ने उपेंद्र कुमार पुलिसकर्मी पर बाइक चला दी जिसमें उपेंद्र सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके एक हाथ में फैक्चर है। जैसे युवकों ने टक्कर मारने के बाद भागने की कोशिश की तो आसपास खड़े पुलिसकर्मियों ने भागकर उन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद पुलिस उन्हें नॉचण्डी थाना लेकर आई।
लेकिन कुछ देर बाद युवको को बिना एफआईआर दर्ज कर छोड़ दिया गया और छोड़ने पर पुलिस ने बताया कि उनका समझौता हो गया है।