1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: अखिल भारत हिंदू महासभा ने गांधी जयंती को ‘दुर्भाग्य दिवस’ के रुप में मनाया

मेरठ: अखिल भारत हिंदू महासभा ने गांधी जयंती को ‘दुर्भाग्य दिवस’ के रुप में मनाया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ: अखिल भारत हिंदू महासभा ने गांधी जयंती को ‘दुर्भाग्य दिवस’ के रुप में मनाया

मेरठ: महात्मा गांधी को दुष्ट आत्मा बताते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा ने शुक्रवार को गांधी जयंती को ‘दुर्भाग्य दिवस’ के रुप में मनाया।

शारदा रोड़ स्थित संगठन के कार्यालय पर नाथूराम गोडसे के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए संगठन के सदस्यों ने महात्मा गांधी की हत्या के मामले में फांसी चढ़ाए गए नाथूराम गोडसे को शहीद बताया।

तो वही संगठन के अध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि गांधीजी की नीतियों के चलते देश का विभाजन हुआ।

महात्मा गांधी ने अपने शिष्यों जिन्ना को पाकिस्तान और नेहरू को हिंदुस्तान थमाकर सिर्फ अपने हित का काम किया।

[wonderplugin_video videotype=”mp4″ mp4=”https://www.rninews.co.in/wp-content/uploads/2020/10/VID-20201002-WA0016-1.mp4″ webm=”” poster=”” lightbox=0 lightboxsize=1 lightboxwidth=960 lightboxheight=540 autoopen=0 autoopendelay=0 autoclose=0 lightboxtitle=”” lightboxgroup=”” lightboxshownavigation=0 showimage=”” lightboxoptions=”” videowidth=600 videoheight=400 keepaspectratio=1 autoplay=0 loop=0 videocss=”position:relative;display:block;background-color:#000;overflow:hidden;max-width:100%;margin:0 auto;” playbutton=”https://www.rninews.co.in/wp-content/plugins/wonderplugin-video-embed/engine/playvideo-64-64-0.png”]

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि अंग्रेजों ने विभाजन करते समय भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया था। मगर, गांधी जी की सेक्युलरिज्म नीति के चलते भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं हो सका।

जबकि पाकिस्तान शुरू से लेकर आज तक इस्लामिक देश है। संगठन के अध्यक्ष ने राष्ट्रपिता पद को असंवैधानिक बताते हुए देश के सभी सरकारी कार्यालयों और करेंसी से महात्मा गांधी की फोटो हटाए जाने की मांग की।

उन्होंने दावा किया कि आने वाली पीढ़ी महात्मा गांधी की असलियत को समझेगी और नाथूराम गोडसे का आदर करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...