रिपोर्ट: नंदनी तोदी
देहरादून: देश में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। पिछले 24 घंटो में कोरोना के 1 लाख 61 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 879 लोगों की मौत हो गई है। इस बार कोरोना की चपेट न केवल आम जनता ब्लकि वीआईपी भी आ रहे है। वही एक बड़ी कहबर सामने आई है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी कोरोना पॉजिटिव हो गए है। इस बात की जानकारी बलूनी ने खुद अपने टट्विटर अकाउंट के ज़रिये दी है। अनिल ने ट्वीट कर लिखा, “मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें।”
मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें ।
— Anil Baluni (@anil_baluni) April 13, 2021
राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने सभी से एहतियात बरतने की अपील की है। बता दें, इससे पहले बीते दिन सोमवार को उत्तराखंड में 1334 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि सात मरीजों की मौत हुई है। इनमें तीन मरीज एम्स ऋषिकेश और तीन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती थे। इनके अलावा मैक्स अस्पताल में भर्ती एक मरीज की भी मौत हुई है।
इसी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी अनिल बलूनी के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर पर अपना दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से आप के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की मंगल कामना करता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जल्द ही कोरोना पर विजय हासिल कर पुनः जनसेवा के कार्य में जुटेंगे।”
मैं भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से आप के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और दीर्घायु की मंगल कामना करता है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप जल्द ही कोरोना पर विजय हासिल कर पुनः जनसेवा के कार्य में जुटेंगे। https://t.co/jsb5hnnQMY
— Tirath Singh Rawat (@TIRATHSRAWAT) April 13, 2021
आपको बता दें, प्रदेश में कुल एक लाख, 10 हजार, 146 मामले हैं। इनमें 98492 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलहाल कोरोना के 7846 सक्रिय मामले हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 1767 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।