1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मायावती की अपील : हथकण्डों व षडयंत्रों से सावधानी बरते बीएसपी व आरएलएसपी को ही वोट दे

मायावती की अपील : हथकण्डों व षडयंत्रों से सावधानी बरते बीएसपी व आरएलएसपी को ही वोट दे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मायावती की अपील : हथकण्डों व षडयंत्रों से सावधानी बरते बीएसपी व आरएलएसपी को ही वोट दे

मायावती की अपील : हथकण्डों व षडयंत्रों से सावधानी बरते बीएसपी व आरएलएसपी को ही वोट दे

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए अब समय कम बचा हैं। दरअसल आने वाले 28 अक्टूबर को मतदान होने वाला है और आज शाम पांच बजे पहले चरण के लिए प्रचार थमने वाला हैं।

ऐसे में 71 सीटों पर मतदान से पहले राजनीतिक दलों की तरफ से चुनावी कैंपेन में जी जान लगा दी जा रही हैं। इस समय विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा जा रहा हैं।

हाल ही में बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख और यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने आज यानी सोमवार को एक ट्वीट किया हैं। इस ट्वीट में उन्होंने बिहार के वोटरों से खास अपील की।

अतः सभी से अपील है कि वे विरोधियों के सभी प्रकार के हथकण्डों व षडयंत्रों से सावधानी बरतते हुए बीएसपी व आरएलएसपी आदि गठबंधन को ही अपना वोट देकर सफल बनायें।

आप देख सकते हैं मायावती ने ट्वीट कर कैप्शन में लिखा है, बिहार विधानसभा आमचुनाव के पहले चरण के मतदान की तैयारी आज चुनाव प्रचार की समाप्ति के साथ ही शुरू।

आपको बता दें कि 28 अक्टूबर को जिन 71 सीटों पर मतदान होना है, उनमें अमरपुर, बांका, नवादा, घोसी, चेनारी, जमुई, सासाराम, मोकामा, बाढ़, पालीगंज जैसी विधानसभा सीटें शामिल हैंं।

आज प्रचार थमने से पहले कई दिग्गज मैदान में होंगे. बिहार सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव, बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा समेत अन्य कई स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं है।

इसके अलावा कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। तेजस्वी यादव भागलपुर, खगडिया, वैशाली, बेगुसराय, जबकि नीतीश कुमार मुजफ्फरपुर, महुआ और मनहर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...