1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दलित महिला पर कमलनाथ की अमर्यादित टिप्पणियाँ पर भड़कीं मायावती, कहा- कांग्रेस आलाकमान माफी मांगे

दलित महिला पर कमलनाथ की अमर्यादित टिप्पणियाँ पर भड़कीं मायावती, कहा- कांग्रेस आलाकमान माफी मांगे

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
दलित महिला पर कमलनाथ की अमर्यादित टिप्पणियाँ पर भड़कीं मायावती, कहा- कांग्रेस आलाकमान माफी मांगे

दलित महिला पर कमलनाथ की अमर्यादित टिप्पणियाँ पर भड़कीं मायावती, कहा- कांग्रेस आलाकमान माफी मांगे

लखनऊ: मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं डबरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अति-शर्मनाक और अति-निन्दनीय करार दिया है।

यही नहीं मायावती ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कांग्रेस आलाकमान से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे जाने की मांग की है।

साथ ही साथ मायावती ने जनता से वोट अपील करते हुए कहा कि एमपी में विधानसभा की सभी 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अपना वोट एकतरफा तौर पर केवल बीएसपी उम्मीदवारों को ही दें तो यह बेहतर होगा।

कमलनाथ डबरा में पार्टी प्रत्याशी सुरेश राजे के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी को आइटम कह दिया। कमलनाथ के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।

भाजपा ने इसे एक दलित महिला सहित प्रदेश की बहन बेटियों का अपमान कह दिया। रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो घंटे के मौन व्रत की घोषणा कर दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कमलनाथ भले नहीं करें, लेकिन मैं प्रायश्चित करूंगा क्योंकि मुख्यमंत्री पद पर रहा व्यक्ति कैसे किसी महिला, बहन या बेटी का अपमान कर सकता है।

मुख्यमंत्री के दो घंटे के मौन व्रत की घोषणा के बाद भाजपा ने इसे प्रादेशिक कार्यक्रम बना दिया है। पार्टी नेता सोमवार को जिला स्तर पर दो घंटे के लिए मौन व्रत करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...