आज देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद और स्वतंत्र भारत में कांग्रेस के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेबी कृपलानी की जयंती है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रा कार्यकर्ताओं को नमन किया है, और देश के लिए उनके योगदान को याद किया है। उनकी जयंतियों पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘भारतीय इतिहास के दो दिग्गजों को श्रद्धांजलि। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन और उसके बाद देश के निर्माण में उनके योगदान बेहद लाभदायक रहे।’ एक शिक्षाविद् और स्वतंत्रता सेनानी आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे, जिन्होंने शिक्षित राष्ट्र की नींव रखी। मरणोपरांत उन्हें सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। साल 2008 से उनकी जयंती ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस’ के रूप में मनाई जा रही है।
Maulana Azad and Acharya Kripalani are remembered as exemplary stalwarts who made outstanding contributions to national progress. They devoted themselves towards empowering the lives of the poor and youth. I bow to them on their Jayanti. Their ideals continue to motivate us.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2020
आप को बता दे कि अबुल कलाम गुलाम मुहियुद्दिन के रूप में आजाद का जन्म 1888 में मक्का में हुआ था। दिल्ली में 22 फरवरी 1958 को उनका इंतकाल हुआ। वहीं, जीवटराम भगवानदास कृपलानी का जन्म भी 1888 में हैदराबाद में हुआ था, जो अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में है। साल 1917 में कृपलानी सबसे पहले चम्पारण सत्याग्रह के दौरान महात्मा गांधी के संपर्क में आए, जिसके बाद वह एक पूर्ण समर्पित राष्ट्रवादी बन गए।