{ शुभम की रिपोर्ट }
कान्हा की नगरी भी अब धीरे धीरे कोरोना की चपेट में आती जा रही है। दरअसल मथुरा में अचानक केस बढ़ने लगे है।
अगर आज की बात की जाए तो आज एक साथ आठ लोगों को कोरोना से पीड़ित पाया गया है जिसके बाद जनपद में कोरोना संक्रमित संख्या 25 हो गयी है।
नए मिले सभी संक्रमित सील किए गए एरिया के हैं। बताते चलें कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरा पुराना शहर सील है, वहीं फरह क्षेत्र का ओल कस्बा पूरी तरह सील है।
सिर्फ इतना ही नहीं 4 सब्जी विक्रेता भी कोरोना पॉजिटिव है। नयति अस्पताल की नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव है जिससे हड़कंप मचा हुआ है।