मथुरा : इस माह मई में नौ दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें ईद और बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश भी शामिल है। इसके अलावा रविवार के अवकाश भी शामिल हैं। लॉकडाउन में वैसे ही लोग परेशान हैं। ऐसे में यदि लॉकडाउन और बढ़ा तो अगले माह नौ दिन बैंक बंद रहने से उपभोक्ता खासे परेशान रहेंगे।
लॉकडाउन में काफी दुकानें, मॉल, सिनेमाघर, जिम आदि बंद है, लेकिन बैंक खुले हैं। मई में पांच रविवार अवकाश 3, 10, 17,24 और 31 मई को होंगे। 9 और 23 मई को दूसरे और तीसरे शनिवार का अवकाश होगा। सात मई को बुद्ध पूर्णिमा और 25 मई को ईद का अवकाश है। इस तरह मई में कुल मिलाकर नौ दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। काफी उपभोक्ताओं को यह बात मालूम भी है और वह इसे लेकर अभी से तैयारी भी कर रहे हैं।