1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ – कैरम बोर्ड के कारखाने में भीषण आग

मेरठ – कैरम बोर्ड के कारखाने में भीषण आग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मेरठ – कैरम बोर्ड के कारखाने में भीषण आग

मेरठ में रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रहे कैरम बोर्ड बनाने के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग का धुआं आसपास के घरों में घुस गया गया, इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं इमारत के पास बने घरों की दीवार भी चटक गई। बाद में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर मशक्‍कत से काबू पाया।

दरअसल नासिर नाम के शख्स की लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में कैरम बोर्ड बनाने का कारखाना है। देर रात कारखाने से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया।

कारखाने के अंदर कैरम बनाने की लकड़ी, बने हुए बोर्ड और सिलेंडर रखे हुए थे। जिसकी वजह से आग पूरे गोदाम में फैल गई। आग की वजह से कारखाने के आसपास बने घरों में धुआं भर गया और कई बच्चे बेहोश हो गए।

 

दमकल विभाग ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए एक दर्जन गाडिय़ां लगीं। इसके अलावा आग लगने के कारण का स्पष्ट पता नहीं चला है।

कारखाने के अंदर दो सिलेंडर रखे हुए थे। आग लगने पर सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। आग की वजह से आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गई। वहीं स्थानीय लोगों ने रिहायशी इलाके में अवैध रुप से चल रहे कारखाने के खिलाफ जमकर हंगामा किया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...