रिपोर्ट: सरताज सिद्दीकी / मोहम्मद आबिद
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में अपराध के ग्राफ में लगातार इजाफा हो रहा है और इसी कड़ी में आज पीलीभीत में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े स्टेट बैंक के कर्मचारी की आखों में मिर्ची पाउडर झोंककर 42,000 की नकदी लूट कर फरार हो गए।
लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जानकारी ली पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना बिलसंडा थाना क्षेत्र की है।थाना क्षेत्र के धनगवां गांव का रहने बाला विनोद कुमार भारतीय स्टेट बैंक का बीसी है। जो की गांव में रहकर सेवा केंद्र चलाता है और लोगों को सेवाएं देता है।
पीड़ित बीसी का आरोप है कि वह बिलसंडा की शाखा भारतीय स्टेट बैंक से अपने घर वापस जा रहा था तभी सुहेला भट्टा के पास सामने से आ रही बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। जिससे बिनोद जमीन पर गिर गया तभी बदमाशों ने उसके बैग में रखे 42 हजार रुपए की नकदी लूट ली और लैपटॉप बैग में ही छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके परपहुंची पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना का खुलासा करने के लिए एसओजी सहित कई एंगिल पर जांच की जा रही है।वहीं दूसरी तरफ पुलिस को पीड़ित पर भी शक गहरा रहा है क्योंकि पीड़ित की आंखों में किसी भीप्रकार का बदलाव नजर नहीं आ रहा है।