1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. अमित शाह संग कई राज नेताओं ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और पोंगल के त्योहार की बधाई

अमित शाह संग कई राज नेताओं ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और पोंगल के त्योहार की बधाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
अमित शाह संग कई राज नेताओं ने देशवासियों को दी मकर संक्रांति और पोंगल के त्योहार की बधाई

देश भर में आज मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। इन त्योहारों पर देशवासियों को कई राजनेताओं और राजनीतिक पार्टयों ने भी बधाई दी है। इन त्योहारों पीएम मोदी, अमित शाह, पर देशवासियों को ने भी बधाई दी है।

अमित शाह की बधाई देने में खास बात यहाँ है कि उन्होंने कई भाषाओं में ट्वीट करके बधाई दी है। उन्होंने अपना पहला ट्वीट हिंदी में किया जिसमे उन्होंने लिखा मकर संक्रांति का यह महापर्व सभी देशवासियों के जीवन में नई ऊर्जा एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये ऐसी ईश्वर से कामना करता हूँ। मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएँ।

उन्होंने अपना ट्वीट मराठी में किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा उत्तरायण का त्यौहार आपके जीवन में सुख, शांति और वैभव लाता है। उत्तरायण की शुभकामनाएं।

उन्होंने अपने अगला ट्वीट तेलगू में किया उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हैप्पी पोंगल !! दुनिया भर के तमिल समुदाय के हमारे भाइयों और बहनों को पोंगल की शुभकामनाएं। यह थाई थिरुनल सभी के लिए खुशी, शांति और अच्छा स्वास्थ्य लाएगा।

शाह ने बंगला भाषा में ट्वीट करके लिखा माघ बिहू के शुभ अवसर पर, गैर-निवासियों ने अपनी गंभीर संवेदना व्यक्त की। माँ कामाख्या के आशीर्वाद के साथ, मैं आप सभी के सुखी जीवन, सुख और समृद्धि की कामना करता हूँ।

ग्रहमंत्री ने कन्नडा भाषा में ट्वीट करके लिखा कर्नाटक के लोगों को मकर राशि का जन्मदिन मुबारक हो। यह पवित्र त्योहार सभी के लिए दया, समृद्धि और स्वास्थ्य हो।

रक्षा मंत्री राजनाथ सींग ने भी देशवासियो को बधाई दी है उन्होंने ट्वीट में लिखा मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आये यही मंगलकामना है।

बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने ट्वीट करके लिखा दान, पुण्य, सेवा, धर्म और हर्षोल्लास के पावन पर्व मकर-संक्रांति, उत्तरायण, पोंगल, माघ बिहू एवं भोगी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। ये पर्व सभी के जीवन में खुशियों का संचार करें तथा हर घर-आँगन में सुख, शांति व समृद्धि आए, यही प्रार्थना है।

आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर देशवासियों को ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा सभी देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आएं। ईश्वर से कामना है कि आप खुश रहें, स्वस्थ रहें।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी इन त्योहारों की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा सभी को पोंगल की शुभकामनाएं। मैं आपके साथ थाई पोंगल मनाने के लिए आज तमिलनाडु आ रहा हूं। मैं मदुरै में जल्लीकट्टू उत्सव में भाग ले रहा हूं।

उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा हार्वेस्ट सीजन खुशी और समारोहों का समय है। मकर संक्रांति, पोंगल, बिहू, भोगी और उत्तरायण की शुभकामनाएँ! हमारे किसान-मजदूरों के लिए विशेष प्रार्थनाएँ और शुभकामनाएँ जो शक्तिशाली ताकतों के खिलाफ अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

बीजेपी पार्टी ने लिखा समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा सभी देशवासियों को मकर संक्रांति, पोंगल एवं उत्तरायणी के पावन पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।

आप पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने भी इन त्योहारों की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा भास्करस्य यथा तेजो मकरस्थस्य वर्धते। तथैव भवतां तेजो वर्धतामिति कामये।। मकरसंक्रांन्तिपर्वणः सर्वेभ्यः शुभाशयाः। जैसे मकर राशि में सूर्य का तेज बढता है, उसी तरह सबके स्वास्थ-समृद्धि की कामना के साथ आप सभी को मकर संक्रांति, उत्तरायणी-मकरैणी, पोंगल पर्व की शुभकामनाएँ।

आप को बता दे कि देश के प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट कर इन त्योहारों पर देशवासियों को प्रधानमंत्री मोदी ने भी बधाई दी है। खास बात ये हैं कि पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर चार भाषाओं में त्योहारों की बधाई दी। पीएम मोदी द्वारा एक ट्वीट हिंदी भाषा में किया गया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “ देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...