कोरोना महामारी के बीच देशभर में आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने देशवासियों को ट्विटर के जरिए बधाई दी।
पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, ‘क्रिसमस की बधाई! प्रभु मसीह का जीवन और सिद्धांत दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है। उनका रास्ता न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता दिखा सकता है। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।’
Merry Christmas!
The life and principles of Lord Christ gives strength to millions across the world.
May his path keep showing the way in building a just and inclusive society.
May everybody be happy and healthy.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 25, 2020
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने लिखा, क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूं कि यह त्यौहार शांति और समृद्धि का प्रसार करते हुए समाज में सौहार्द बढ़ाएगा। आइए, हम ईसा मसीह की प्रेम, करुणा और परोपकार की शिक्षाओं का अनुसरण करें तथा समाज व राष्ट्र के हित के लिए संकल्पबद्ध रहें।
क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं आशा करता हूँ कि यह त्यौहार शांति और समृद्धि का प्रसार करते हुए समाज में सौहार्द बढ़ाएगा। आइए, हम ईसा मसीह की प्रेम, करुणा और परोपकार की शिक्षाओं का अनुसरण करें तथा समाज व राष्ट्र के हित के लिए संकल्पबद्ध रहें।
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 25, 2020
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी लोगों को ट्वीट कर क्रिसमस की बधाई दी।
May the festival of Christmas brings joy, happiness, peace and good health in everyone’s life.
Merry Christmas!
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) December 25, 2020
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी लोगों को ट्वीट कर क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने लिखा है, ‘क्रिसमस की बधाई! यह त्योहार आपके घरों और दिलों में शांति और सद्भाव लाए।’
Merry Christmas!
May this festival bring peace & harmony to your homes and hearts. pic.twitter.com/T006u90KqZ
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 25, 2020
इस त्योहार को ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाते हैं। ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह यानी जीसस क्रिस्ट को ईश्वर का पुत्र मानते हैं। वहीं इस्लाम के मानने वालों का भी ईसा मसीह में आस्था है। मुसलमान ईसा मसीह को अल्लाह का दूत यानी पैगमबर मानते हैं।
इस त्योहार का अरबों ईसाइयों के लिए बहुत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। त्योहार साल का समय है जब परिवार एक साथ मिलते हैं और खुशी और गर्मी का समय बिताते हैं। 20 वीं शताब्दी की शुरुआत से, क्रिसमस का उत्सव धार्मिक से अधिक धर्मनिरपेक्ष और परिवार-उन्मुख हो गया है।