रिपोर्ट: सत्यम दुबे
बरेली: यूपी की योगी सरकार महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध को लेकर जितनी सख्ती दिखा रही है, मनचले उसपर पानी फेरते नजर आ रहे हैं। सूबे में महिलओं से छेड़छाड़ कम होने के बजाय दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इतना ही नहीं मनचलों का मन इतना बढ़ गया है कि राज्य की महिला पुलिस से भी छेड़छाड़ करने से बाज नहीं आ रहें है। छेड़छाड़ का ऐसा ही ताजा मामला बरेली जिले से सामने आया है। जहां एक मनचले ने महिला सिपाही से ही कमेंटबाजी करते हुए कहा कि “तुम इतनी पतली हो रायफल कैसे संभालती हो।“
आपको बता दें कि बुधवार को बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक मनचले ने महिला सिपाही को देखा, जिसके बाद वह सिपाही को देखते ही गाना गाने लगा, उसके बाद उसने कमेट्स पास किया कि “तुम इतनी पतली हो, रायफल कैसे संभालती हो।“
इसके बाद महिला सिपाही ने मनचले को पकड़कर मारना शुरू कर दिया। महिला सिपाही ने पहले तो उसके कॉलर को पकड़कर खीचा, जिससे वह गिर गया। इसके बाद महिला सिपाही ने उसके गाल को चाटा मारते-मारते लाल कर दिया। महिला सिपाही ने थाने में फोन कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस को आता देख मनचला महिला सिपाही को धक्का देकर भागने में कामयाब हो गया। लेकिन जल्दबाजी में उसका मोबाइल घटना स्थल पर ही गिर गया।
महिला सिपाही ने बताया कि “यह युवक अक्सर गली में से आने जाने वाली महिलाओं और लड़कियों पर भद्दे कमेट्स कर उनसे छेड़छानी करता था। इसकी शिकायत कई बार महिलाओं मुझसे कर चुकी थीं। आज वह मेरे हत्थे चढ़ गया तो उसको समझ में आ गया कि छेड़छड़ करने से क्या होता है।“