1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. गिरफ्तारी से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा शख्स, पुलिस हुई परेशान…

गिरफ्तारी से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा शख्स, पुलिस हुई परेशान…

अमेरिका में एक शख्स पर अपनी प्रेमिका को पीटने और मां को धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की उसे पकड़ने गई, पर वो शख्स पेड़ पर चड़ कर बैठ गया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गिरफ्तारी से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ा शख्स, पुलिस हुई परेशान…

नई दिल्ली: अमेरिका में एक शख्स पर अपनी प्रेमिका को पीटने और मां को धमकी देने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस की उसे पकड़ने गई, पर वो शख्स पेड़ पर चड़ कर बैठ गया। जिस से पुलिस बहुत परेशान हो गई थी। लाख मिन्नतें करने के बाद वो पेड़ से नही उतरने के लिए तैयार नही हुआ।

आपको बतां दे की 24 घंटे बीत जाने के बाद वो शख्स पेड़ पर ही रहा। पेड़ पर चढ़ा शख्स नीचे नहीं आने की जिद कर रहा था। ये मामला न्यूयॉर्क शहर का है जिसमे अपनी मां को धमकी देने के आरोपों के बाद पुलिस  एक 44 वर्षीय व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके घर गई थी। पुलिस को शिकायत मिली थी कि उसने एक सप्ताह पहले 50 वर्षीय अपनी प्रेमिका के साथ भी मारपीट की थी।

इससे पहले आरोपी को पकड़ पाते, उससे पहले  वह अपने घर की छत पर चढ़ गया। यहां से फिर वह छत से लगे करीब 30 फुट लंबे पेड़ पर चढ़ गया। पेड़ पर चढ़ते ही वह चिल्लाने लगा। आपको बतां दे की पुलिस उसे बुधवार पकड़ने गई थी, पर गुरुवार रात तक आरोपी पेड़ पर ही चढ़ा रहा है। पड़ोसी ने दावा किया कि पुलिस और सुधार अधिकारियों द्वारा उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया था, जब वह दो साल के लिए जेल गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...