1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. ममता जी अब चुनाव आ गए हैं। अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत: जेपी नड्डा

ममता जी अब चुनाव आ गए हैं। अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत: जेपी नड्डा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ममता जी अब चुनाव आ गए हैं। अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत: जेपी नड्डा

पश्चिम बंगाल में जल्द ही विधान सभा चुनाव होने वाले है। जिसको लेकर बीजेपी पार्टी ने चुनावी तैयारी तेज कर दी है। आगामी विधान सभा को देखते हुए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में रोड शो किया। उनके साथ राज्य के भाजपा प्रमुख दिलीप घोष भी मौजूद है।

रैली के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आज हम सब लोग यहां कृषक सुरक्षा अभियान में कृषक के साथ सहभोज कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। मैं भी कृषक सहभोज में आप सबके साथ इकट्ठा होकर भोजन करूंगा।

उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में ममता दी ने किसानों के साथ बहुत अन्याय किया है। पीएम मोदी ने अतिरिक्त सहायता के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत भारत के किसानों को 6000 रुपये प्रदान किए हैं।

नड्डा ने कहा ममता जी ने अपने हौसलों और अहंकार के कारण इस योजना को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। इससे राज्य के 70 लाख से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं और प्रत्येक किसान को 14,000 रुपये की सहायता नहीं मिली है!

जेपी नड्डा बोले 10 जनवरी को कृषक सहयोग और सुरक्षा अभियान की शुरुआत मैंने की थी। हमने कहा था कि लगभग 40 हजार ग्रामसभा में हमारे ये कार्यक्रम होंगे। मुझे खुशी है कि आज 35 लाख किसान इस कृषक सुरक्षा अभियान से जुड़ गए हैं।

उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा कि मुझे खुशी है कि लगभग 33 हजार ऐसे गांव तक हम पहुंच पाये हैं और लगभग 30 हजार हमारी कृषक ग्रामसभा हो चुकी है, जिसके अंतर्गत कृषक सहभोज का कार्यक्रम हुआ है। आने वाले समय में हम 40 हजार तक पहुंच जाएंगे।

नड्डा बोले हमारे किसानों, गरीब लोगों और श्रमिकों को आर्थिक सहायता नहीं मिली, जो वे बंगाल में चाहते थे। इस पैरामीटर पर राज्य 29 में से 24 वें पायदान पर है। सिंचाई और भंडारण की सुविधा न के बराबर है।

नड्डा बोले आज जब बंगाल के करीब 25 लाख किसानों ने केंद्र सरकार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए अर्जी भेजी, तो ममता जी कहती हैं कि मैं भी योजना लागू करूंगी। ममता जी अब चुनाव आ गए हैं। अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।

नेता ने कहा कुछ महीने पहले, पीएम मोदी ने 100 वीं किसान रेल का उद्घाटन किया, एक ऐसी पहल जो किसानों को अपने उत्पादों को देश में कहीं भी आसानी से ले जाने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा मोदी जी ने MSP लागत से डेढ़ गुना देना तय की। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में 1,500 करोड़ रुपये और 3 प्रोजेक्ट सेंक्शन किए।

नड्डा ने कहा मैं प्रण करता हूं कि नरेन्द्र मोदी जी को आप आशीर्वाद देंगे, बंगाल में आप कमल खिलाएंगे तो उसके बाद बंगाल का विकास तेजी से होगा और किसानों का विकास भी पूरी तरह से होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...