1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. राहत पैकज पर माल्या: मेरा सारा पैसा लो और अब केस बंद कर दो

राहत पैकज पर माल्या: मेरा सारा पैसा लो और अब केस बंद कर दो

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
राहत पैकज पर माल्या: मेरा सारा पैसा लो और अब केस बंद कर दो

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने एक ट्वीट कर सरकार से गुहार लगायी है कि अब तो सरकार उससे पूरा पैसा वापिस लेकर केस बंद कर दे।

दरअसल यह ट्वीट सरकार के 20 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा के बाद आया है। आर्थिक पैकेज पर भारत सरकार को बधाई देते हुए अफसोस जताया कि उनके बकाया चुकाने के प्रस्तावों को बार-बार नजरअंदाज किया गया।

माल्या ने ट्वीट कर कहा कि कोविड-19 राहत पैकेज देने के लिए सरकार को बधाई। वे जितनी चाहे उतनी करेंसी (रुपये) छाप सकते हैं।

लेकिन क्या मेरे जैसे एक छोटे से योगदानकर्ता के बैंकों से लिए गए कर्ज की 100 प्रतिशत राशि को वापस करने की पेशकश की लगातार उपेक्षा की जानी चाहिए ?

आपको बता दे, माल्या मार्च 2016 से ब्रिटेन में है और अप्रैल 2017 से प्रत्यर्पण वारंट पर गिरफ्तारी के बाद जमानत पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...