रिपोर्ट: नंदनी तोदी
नोएडा: जब बाहर का खाना खाने का मन होता है तब हम ज्यादातर फ़ूड डिलीवरी ऐप्स पर ही निर्भर हो जाते हैं और फिर इन ऐप्स के डिलीवरी बॉयज आकर हमे हमारा खाना दे जाते हैं। लेकिन अगर वही डिलीवरी बॉयज कुछ गलत कर जाते हैं तो उनपर से भरोसा उठा जाता है।
दरअसल, हम जिन डिलीवरी बॉयज की बात कर रहे हैं ये स्विग्गी से जुड़े हुए हैं। ये डिलीवरी बॉयज खाना पहुंचाने के साथ- साथ उन अपार्टमेंट्स पर नज़र रखते थे जो काफी दिनों से बंद पड़े होते थे और मौखा देखते ही ताला तोड़कर घर में रखे सामान गायब कर देते थे।

अब इन दोनों बॉयज को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूला है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक नोएडा के गोल्फ कोर्स इलाके में कुछ दिनों से चोरी की काफी शिकायतें आ रही थीं, जांचपड़ताल के लिए अभियान शुरू किया गया जिसमे पता चला कि ये दोनों का एक अपार्टमेंट में आना जाना बहुत होता था। अब इस पर से पर्दा उठा चूका है।
पुलिस को जब चोरी की घटनाओं की शिकायत मिली तभी एक्शन में आ गई जिसके बाद तहकीकात के तौर पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों डिलीवरी बॉयज से पूछताछ में दोनों अपना जुर्म कबूला है। पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से एलईडी टीवी, रिस्ट वॉच, बाइक और ताला तोड़ने संबंधी कई सारे सामान बरामद किए गए हैं।
इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के भायपुरा के रहने वाले है। यह दोनों नोएडा के सेक्टर 126 में किराए के मकान में रहते थे।