1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पलेरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीनें जब्त, लिफ्टर नष्ट

पलेरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीनें जब्त, लिफ्टर नष्ट

टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और प्रशासनिक टीम ने ग्राम पंचायत छेवला और टोरिया उगड़ में छापा मारकर उर नदी से अवैध रूप से रेत निकालती दो पोकलेन मशीनें जब्त कीं और एक पनडुब्बी (लिफ्टर) को मौके पर नष्ट कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में शामिल लोग फरार हो गए। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

By: Nivedita 
Updated:
पलेरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो पोकलेन मशीनें जब्त, लिफ्टर नष्ट

टीकमगढ़ जिले के पलेरा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बड़ी छापेमारी की। कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देश पर जतारा एसडीएम निशांत सिंह भूरिया, पलेरा तहसीलदार कुलदीप सिंह, नायब तहसीलदार श्रीपत अहिरवार सहित राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम पंचायत छेवला में कार्रवाई की।

मौके से भागे अवैध खनन में शामिल लोग

जैसे ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची, अवैध खनन में शामिल लोग वहां से फरार हो गए। जांच के दौरान खसरा नंबर 280 की शासकीय भूमि पर उर नदी से अवैध रूप से रेत निकाली जा रही थी। मौके से एक पोकलेन मशीन जब्त कर उसे पुलिस थाने में सुरक्षित रखा गया है।

टोरिया उगड़ में भी मिली अवैध गतिविधि

इसके बाद टीम ने ग्राम पंचायत टोरिया उगड़ में उर नदी क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां खसरा नंबर 50 में अवैध तरीके से लिफ्टर और पनडुब्बी मशीनों का उपयोग कर रेत का उत्खनन किया जा रहा था। प्रशासन की मौजूदगी देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

पनडुब्बी नष्ट, एक और पोकलेन मशीन जब्त

कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर उपयोग की जा रही पनडुब्बी मशीन को नष्ट कर दिया। साथ ही एक अन्य पोकलेन मशीन को भी जब्त किया गया। इस पूरे अभियान में सहायक खनिज अधिकारी भी मौजूद रहे और स्थिति की निगरानी की गई।

जांच के बाद दर्ज होंगे मामले

कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने बताया कि दोनों स्थानों पर हुई अवैध गतिविधियों की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद अवैध रेत उत्खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई और मामला दर्ज किया जाएगा।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...