1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. छिंदवाड़ा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आदतन बदमाशों का निकाला जुलूस

छिंदवाड़ा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आदतन बदमाशों का निकाला जुलूस

छिंदवाड़ा में कोतवाली पुलिस ने चार आदतन बदमाशों को हिरासत में लेकर उनका जुलूस निकाला। पुलिस ने यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों और आपराधिक रिकॉर्ड के आधार पर की।

By: Nivedita 
Updated:
छिंदवाड़ा में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आदतन बदमाशों का निकाला जुलूस

छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश)। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आदतन बदमाशों को हिरासत में लिया और उनका सार्वजनिक जुलूस निकाला। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन में की गई।

लगातार शिकायतों के बाद पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में इन आरोपियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और इनके आपराधिक रिकॉर्ड भी पहले से दर्ज थे। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।

चार आरोपियों को किया गया हिरासत में

कोतवाली पुलिस ने फज्जु, रेहान, नवाज और जगन्नाथपुरी को हिरासत में लिया। इन सभी पर पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।

शहर में निकाला गया जुलूस

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों का शहर में जुलूस निकाला, जिससे आम जनता के बीच अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश दिया जा सके। इस दौरान फव्वारा चौक पर आरोपियों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई गई।

 

ad

अपराधियों में सख्त संदेश देने का प्रयास

पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई का उद्देश्य असामाजिक तत्वों में भय पैदा करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। इससे अपराधियों पर नियंत्रण और कानून के प्रति सम्मान बढ़ाने का संदेश दिया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कोतवाली थाना प्रभारी आशीष धुर्वे ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट – श्याम साहू 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...