1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रोहिंग्याओं व अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, नूंह में अवैध बनी झुग्गियों पर चला बुलडोजर

रोहिंग्याओं व अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, नूंह में अवैध बनी झुग्गियों पर चला बुलडोजर

मेवात-नूंह में हुए दंगों के बाद अब पुलिस-प्रशासन नींद से जागा है। पुलिस ने दंगों की शुरुआती जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच के दौरान सामने आया है कि यह सभी लोग हिंसा में शामिल थे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रोहिंग्याओं व अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, नूंह में अवैध बनी झुग्गियों पर चला बुलडोजर

सीनियर जर्नलिस्ट प्रताप राव की कलम से…

नूंह, हरियाणाः मेवात-नूंह में हुए दंगों के बाद अब पुलिस-प्रशासन नींद से जागा है। पुलिस ने दंगों की शुरुआती जांच के बाद नूंह में रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच के दौरान सामने आया है कि यह सभी लोग हिंसा में शामिल थे। बता दें कि इन अवैध झुग्गियों को लेकर पहले से शिकायतें आ रही थीं। जिसके बाद प्रशासन इन्हें हटाने के लिए नोटिस जारी कर चुका था। प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स की दो कंपनियों और महिला पुलिस बल की मदद से अवैध झुग्गी कॉलोनी पर कार्रवाई की है। हालांकि, कुछ महिलाओं ने इसका विरोध भी करना चाहा, लेकिन भारी पुलिस बल के सामने उनका विरोध ठंडा पड़ गया। माना जा रहा है कि इन झुग्गी झोपड़ियों में असम से आए घुसपैठिए रह रहे थे। जो पिछले लगभग 4 साल से सरकारी जमीन पर झुग्गी बनाकर ठहरे हुए थे। करीब एक एकड़ की जमीन पर ढाई सौ से अधिक झुग्गी-झोपड़ी बनी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि हरियाणा के मेवात-नूंह में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी। इसी दौरान यात्रा पर पथराव किया गया था। देखते ही देखते यह घटना दो समुदायों की हिंसा में बदल गई। सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई थी। साइबर थाने पर भी हमला किया गया था। हिंसा में 2 होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसको लेकर अब तक 5 जिलों में 93 FIR दर्ज की गई हैं। 176 लोगों की गिरफ्तारी हुई हैं। अकेले नूंह में कुल 46 एफआईआर दर्ज हैं। नूंह के अलावा फरीदाबाद में 3, गुरुग्राम में 23, पलवल में 18, रेवाड़ी में 3 एफआईआर दर्ज की गई हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित 2300 वीडियो की पुलिस ने पहचान की है। पुलिस का मानना है कि इन्हीं वीडियो ने हिंसा को उकसाने में अहम भूमिका निभाई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...