अलीगढ़ :उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार की सुबह एक प्राइवेट बस अचानक से पटल गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए हैं।
चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया जा रही है कि बस 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली से कानपुर जा रही थी, तभी अलीगढ़ के टप्पल एरिया में पलट गई।
पुलिस की मानें तो हादसा अलीगढ़ जिले के टप्पल एरिया में सुबह पांच के आसपास हुआ है। दिल्ली से एक प्राइवेट बस 45 यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी।
अचानक से बस के ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया, जिससे वो पलट गई। हालांकि, हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पुलिस टीम और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा। बस को क्रेन की मदद से उठाया गया।