1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मैनपुरी शहीद जवान वीरेंद्र यादव का अंतिम संस्कार, शहीद जवान को नम आंखों दी गई पुष्पांजलि

मैनपुरी शहीद जवान वीरेंद्र यादव का अंतिम संस्कार, शहीद जवान को नम आंखों दी गई पुष्पांजलि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मैनपुरी शहीद जवान वीरेंद्र यादव का अंतिम संस्कार, शहीद जवान को नम आंखों दी गई पुष्पांजलि

मैनपुरी शहीद जवान वीरेंद्र यादव का अंतिम संस्कार, शहीद जवान को नम आंखों दी गई पुष्पांजलि

मैनपुरी : असम राइफल्स के जवान वीरेंद्र सिंह यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार की देर रात मैनपुरी में उनके पैतृक गांव नानामऊ देर रात पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन को बड़ी तादात में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बुधवार सुबह सैन्य अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे सम्मान के साथ शहीद वीरेंद्र सिंह यादव को पुष्पांजलि अर्पित की। इस बीच शहीद वीरेंद्र सिंह यादव के अंतिम दर्शन को आए लोगों ने भारत माता की जय और जब तक सूरज चांद रहेगा

तब तक वीरेंद्र सिंह तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। शहीद के बड़े बेटे बबलू ने उन्हें नम आंखों से मुखाग्नि दी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिवार को सांत्वना राशि के रूप में 50 लाख रुपए, एक बेटे को नौकरी एवं उनके गांव की सड़क का नामकरण शहीद के नाम पर करने की घोषणा की है।

मैनपुरी के नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह यादव अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादी हमले के दौरान शहीद हो गए थे। शहीद जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार रात को उनके पैतृक गांव पहुंचा।

अरुणाचल प्रदेश में उग्रवादी हमले के दौरान शहीद हुए मैनपुरी के नायब सूबेदार वीरेंद्र सिंह यादव की शहादत की खबर सुनकर पूरा जनपद शोक में डूब गया।

शहीद का पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा तो शहीद के परिवार को सांत्वना देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों का तांता लग गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...