मैनपुरी: गैर जिलों में फंसे विद्यार्थियों को घर पहुंचाने की प्रदेश सरकार की मुहिम जारी है। वहीं गुरुवार को प्रयागराज से 29 विद्यार्थियों को लेकर रोडवेज की दो बसें मैनपुरी पहुंचीं। सभी को स्क्रीनिग के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया। निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आपको बतादें कि, कोटा में फंसे विद्यार्थियों को घर पहुंचाने के बाद अब जिला प्रशासन ने प्रयागराज में पढ़ रहे विद्यार्थियों की मदद की है। सभी बच्चों को पहले आगरा लाया गया। उसके बाद रोडवेज की दो बसों में बिठाकर 29 विद्यार्थियों को गुरुवार सुबह पांच बजे जिला महिला चिकित्सालय के पुराने भवन में लाया गया। उतरने से पहले ही बसों को सैनिटाइज कराया। यहां पहले से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौजूद थीं।