1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. शरजील उस्मानी के विवादित बयान पर उबाल पर महाराष्ट्र की सियासत, कड़ी कार्रवाई की मांग

शरजील उस्मानी के विवादित बयान पर उबाल पर महाराष्ट्र की सियासत, कड़ी कार्रवाई की मांग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
शरजील उस्मानी के विवादित बयान पर उबाल पर महाराष्ट्र की सियासत, कड़ी कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट: मोहम्मद आबिद

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी के एक बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में गर्माहट पैदा हो गई है और लगातार शरजील उस्मानी पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। बतादें की अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील उस्मानी ने पुणे में हाल ही में आयोजित एल्गार परिषद के सम्मेलन में अपने भाषण के दौरान हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगा है।

महाराष्ट्र के पुणे के एल्गार परिषद में हुए एक कार्यक्रम के दौरान शरजील उस्मानी ने दूसरे धर्म के लोगो के खिलाफ भड़काने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया है जिसको लेकर शरजील उस्मानी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। बतादें की शरजील उस्मानी ने अपने भाषण के दौरान कहा था की हिन्दुस्तान में हिन्दू समाज सड़ चुका है, जुनैद को चलती ट्रेन में मारते हैं, कोई बचाने नहीं आता है. ये जो लोग लिंचिंग करते हैं, कत्ल करते हैं. वे कत्ल करने के बाद अपने घर जाते होंगे तो क्या करते होंगे अपने साथ. कोई नए तरीके से हाथ धोते होंगे, कुछ दवा मिलाकर नहाते होंगे. क्या करते हैं ये लोग कि वापस आकर हमारे बीच खाना खाते हैं’।

शरजील उस्मानी के भाषण के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति गर्मा गई है और लगातार विपक्ष सरकार पर निशाना साधा रहा है और कह रहा है की बाहर से आकर कोई भी कुछ भी कह कर चला जाता है। बीजेपी नेताओं ने शरजील के भाषण पर आपत्ति जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पू्र्व मुख्यमंत्री दवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए थे।अब शरजील के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र में कानून भी है और डंडा भी है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फड़नवीस ने सीएम उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर हिंदुओं के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने वाले पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी, शर्जील उस्मानी ने यह भाषण इस साल 30 जनवरी पुणे की यलगार परिषद में दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...