1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र: चोर होने के शक में ग्रामीणों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतारा

महाराष्ट्र: चोर होने के शक में ग्रामीणों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतारा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र: चोर होने के शक में ग्रामीणों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतारा

महाराष्ट्र के पालघर में ग्रामीणों के एक समूह ने चोर होने के शक में तीन लोगों को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। शुक्रवार को दी जानकारी में कासा पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आनंदराव काले ने कहा कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे के आसपास यह भयावह घटना हुई।

उन्होंने बताया कि तीनों मृतकों की पहचान अभी तक नहीं तक नहीं की जा सकी है। इन तीनों के शवों को पोस्टर्माटम के लिए पालघर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।

आनंदराव काले ने बताया कि तीनों ही कार से मुंबई में आए थे और उनके वाहन को स्थानीय लोगों ने गडचिंचाले के पास ढाबाड़ी-खानवेल मार्ग पर रोक दिया कर चोर होने के संदेह पर उन्हे कार से बाहर निकालकर उन पर पत्थर एवं अन्य चीजों से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है हालांकि अभी तक इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...