1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्रः फिल्मों की शूटिंग करने की अनुमति पर विचार कर सकती है उद्धव सरकार

महाराष्ट्रः फिल्मों की शूटिंग करने की अनुमति पर विचार कर सकती है उद्धव सरकार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्रः फिल्मों की शूटिंग करने की अनुमति पर विचार कर सकती है उद्धव सरकार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सरकार मनोरंजन जगत की हस्तियों को सीमित रूप से शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन की प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति पर विचार कर सकती है। बुधवार को ठाकरे ने फिल्म जगत के लोगों से बातचीत कर यह भरोसा जताया है।

उद्धव ने सांस्कृतिक कार्य विभाग और निर्माताओं से कहा कि वे मानसून से पहले शूटिंग शुरू करने की संभावनाओं को तलाशें। उन्होंने कहा कि फिल्मसिटी में जो सेट बने है उनके किराए में सहूलियत देने पर विचार किया जाएगा।

फिल्म निर्माता नितिन वैद्य ने कहा कि कोरोना संकट के कारण हिंदी के 70 और मराठी के 40 धारावाहिक की शूटिंग रूकी है। जिससे 3 लाख कर्मचारियों का रोजगार प्रभावित हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...