1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्रः गणेशोत्सव पर छाया कोरोना संकट, सीएम उद्धव ने कहा-इस बार दायरे में रहकर मनाएगें गणेश उत्सव

महाराष्ट्रः गणेशोत्सव पर छाया कोरोना संकट, सीएम उद्धव ने कहा-इस बार दायरे में रहकर मनाएगें गणेश उत्सव

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्रः गणेशोत्सव पर छाया कोरोना संकट, सीएम उद्धव ने कहा-इस बार दायरे में रहकर मनाएगें गणेश उत्सव

महाराष्ट्र के प्रसिद्ध गणेशोत्सव त्योहार पर भी कोरोना का संकट छा गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कहा कि इस गणेश उत्सव सादगी से मनाने का दायरा भी हम सभी को मिलकर तय करना पड़ेगा, क्योंकि अभी संकट टला नहीं है। बता दें कि इस साल 22 अगस्त को गणेशोत्सव है।

गुरूवार को गणेशोत्सव के मद्देनजर कानून और व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए राज्य में गणेशोत्सव सामाजिक चेतना कार्यक्रम आयोजित करके सादगी से मनाया जाए। इसलिए गणेशोत्सव भी एक दायरे में रहकर मनाना पड़ेगा।

सीएम उद्धव ने कहा कि हमेशा की तरह इस बार गणेश उत्सव बड़े धूमधाम से नहीं मनाया जा सकता है। कोरोना के मद्देनजर सभी प्रकार की सावधानी बरतनी होगी। लेकिन इसका भी ध्यान रखा जाए कि कोई परंपरा खंडित न हो।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...