1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमा हॉल और थियेटर खोलने की दी अनुमति

महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमा हॉल और थियेटर खोलने की दी अनुमति

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र सरकार ने सिनेमा हॉल और थियेटर खोलने की दी अनुमति

कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी तक बंद चल रहे सिनेमा हॉल और थिएटर आदि को महाराष्ट्र सरकार ने दोबारा खुलने की अनुमति दे दी है। राज्य सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र में कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित स्वीमिंग पूल, योग संस्थान, सिनेमा हॉल, नाटकघर, मल्टीप्लेक्स 5 नवंबर से फिर खुलेंगे।

बयान में कहा गया है कि इसके लिए जरूरी है कि कोविड 19 प्रोटोकॉल (सोशल डिस्टेंसिंग रखना, मास्क लगाना जरूरी है) का पालन हो। बुधवार को जारी एक आदेश में सरकार ने कहा कि सिनेमा हॉल, थिएयर व मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी की दर्शक क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दी जाती है।

इसके साथ ही सरकार ने योग संस्थान और इनडोर स्पोर्ट्स को भी दोबारा संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, ये राहतें कंटेनमेंट जोन के बाहर ही प्रभावी होंगी, कंटेनमेंट जोन में स्थित ऐसे संस्थानों को खुलने की अनुमति नहीं दी गई है।

आप को बता दे कि महाराष्ट्र में कोरोना से मौत के मामले तो हर रोज 100 से ज्यादा आ रहे हैं, मगर संक्रमित होने वालों की संख्या में गिरावट और ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि होम क्वारंटीन रहे 7.38 लाख लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

राज्य में मंगलवार को 120 मरीजों की मौत हुई, जबकि सोमवार को 104 मौतें हुई थीं। राज्य में कोरोना से अब तक 44,248 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के 4,909 नए मामले आने के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,92,693 हो गई है. राज्य का रिकवरी रेट 90.31 फीसदी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...