1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र सरकार ने बिजली कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की

महाराष्ट्र सरकार ने बिजली कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्र सरकार ने बिजली कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की

महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों के करीब एक लाख कर्मचारियों के लिये बोनस की घोषणा कर दी। इन कर्मचारियों ने दिवाली के दौरान हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी।

राउत के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने बोनस की घोषणा की है। पर उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। इस घोषणा से पारेषण कंपनी महाट्रांसको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लि.), वितरण कंपनी एमएसईडीसीएल (महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लि.) और उत्पादन कंपनी महाजेनको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादक कंपनी लि.) के कर्मचारियों को लाभ होगा।

इन कंपनियों के कर्मचारियों ने बोनस नहीं मिलने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। पिछले साल तीनों कंपनियों के कर्मचारियों को 9,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का बोनस मिला था।

इससे पहले गुरुवार को राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर ने बताया था कि समेकित बाल विकास योजना के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है।

सभी ने लॉकडाउन के दौरान लाखों बच्चों और स्तनपान कराने वाली माओं तक पोषक आहार पहुंचाया है। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि राज्य के 93,348 आंनगवाड़ी कार्यकर्ताओं, 88,353 आंगनवाड़ी सहायकों और 11,341 लघु-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 2-2 हजार रुपये का बोनस मिलेगा। उन्होंने ने कहा इसके लिए बजट भी निर्धारित कर लिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...