महाराष्ट्र में कोरोनावायरस का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। यह जानकरी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फणनवीस भी कोरोना संक्रमित हो गए थे।
पिछले सप्ताह, पवार ने राहत और बचाव कार्य की निगरानी के लिए पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित हिस्सों का दौरा किया था। सोलापुर जिले में उन्होंने घोषणा की थी कि संकट से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व अधिकारियों को तत्काल आधार पर क्षति के आकलन के काम को पूरा करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा था ‘कोई भी किसान छूटेगा नहीं।’
पिछले कुछ दिनों से उपमुख्यमंत्री अजित पवार हल्का बुखार महसूस कर थे। जिसके बाद उनका टेस्ट हुआ। पहले उनकी कोरोना परीक्षण रिपोर्ट नेगेटिव थी, लेकिन जब उनका स्वैब सैंपल फिर से लिया गया, तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
राज्यातील नागरिक, राष्ट्रवादी काँग्रेसह राज्यातील सर्व राजकीय पक्षांचे नेते, पदाधिकारी, कार्यकर्ते यांना विनंती आहे की, काळजी करण्याचं काहीही कारण नाही. माझी प्रकृती उत्तम असून थोड्या विश्रांतीनंतर मी लवकरच आपल्यासोबत पुन्हा कार्यरत होईन.
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) October 26, 2020
अजित पवार ने ट्वीट में लिखा, मेरा कोरोना परीक्षण पॉजिटिव है, हालांकि मैं अच्छे स्वास्थ्य में हूं। एहतियात के तौर पर डॉक्टर की सलाह पर ब्रीच कैंडी को अस्पताल में भर्ती हूं। राज्य के नागरिक, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से अनुरोध किया जाता है, चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे स्वास्थ्य में हूं और थोड़े समय के आराम के बाद मैं जल्द ही आपके साथ काम करूंगा।
माझी कोरोनाची चाचणी पॉझिटिव्ह आली असून प्रकृती उत्तम आहे. सावधतेचा उपाय म्हणून डॉक्टरांच्या सल्ल्याने ब्रीच कॅन्डी रुग्णालयात दाखल झालो आहे.
— Ajit Pawar (@AjitPawarSpeaks) October 26, 2020
आप को बता दे कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के अंदर 6059 नए मरीज मिले, 5648 लोग रिकवर हुए और 112 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 16 लाख 45 हजार 20 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 1 लाख 40 हजार 486 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है, जबकि 14 लाख 60 हजार 755 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के चलते अब तक 43 हजार 264 मरीजों की मौत हो चुकी है।