महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद आग लगने से दो श्रमिकों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि बोइस औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गैलेक्सी सर्फेक्टेंट्स के परिसर में दोपहर करीब 12 बजे यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल श्रमिक को अस्पताल ले जाया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। हालांकि विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।