1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्रः आज से 50% दर्शकों की क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, थिएटर

महाराष्ट्रः आज से 50% दर्शकों की क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, थिएटर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महाराष्ट्रः आज से 50% दर्शकों की क्षमता के साथ खुलेंगे सिनेमाघर, थिएटर

कोरोना वायरस महामारी के कारण अभी तक बंद चल रहे सिनेमा हॉल और थिएटर आदि को महाराष्ट्र सरकार आज से सिनेमा हॉल दोबारा खोलने जा रही है।इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा कि महाराष्ट्र में कंटेनमेंट जोन से बाहर स्थित स्वीमिंग पूल, योग संस्थान, सिनेमा हॉल, नाटकघर, मल्टीप्लेक्स भी आज से फिर खुलेंगे।

कोरोना वायरस महामारी के कारण महाराष्ट्र इन्हें मार्च में बंद कर दिया गया था। बयान में कहा गया है कि इसके लिए जरूरी है कि कोविड 19 प्रोटोकॉल (सोशल डिस्टेंसिंग रखना, मास्क लगाना जरूरी है) का पालन हो।

बुधवार को जारी एक आदेश में सरकार ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के बाहर 50 फीसदी दर्शक क्षमता के साथ सिनेमा हॉल, थिएयर व मल्टीप्लेक्स को 50 फीसदी की दर्शक क्षमता के साथ खोलने की मंजूरी दी जाती है। जारी बयान में यह कहा गया कि लेकिन सिनेमा हॉल, थिएटर, और मल्टीनप्लेाक्सइ में खाने-पीने वस्तुओं को अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होगी

इसके साथ ही सरकार ने योग संस्थान और इनडोर स्पोर्ट्स को भी दोबारा संचालन शुरू करने की अनुमति दे दी है। हालांकि, ये राहतें कंटेनमेंट जोन के बाहर ही प्रभावी होंगी, कंटेनमेंट जोन में स्थित ऐसे संस्थानों को खुलने की अनुमति नहीं दी गई है।

आप को बता दे कि महाराष्ट्र में कोरोना से मौत के मामले तो हर रोज 100 से ज्यादा आ रहे हैं, मगर संक्रमित होने वालों की संख्या में गिरावट और ठीक होने वालों की संख्या में इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि होम क्वारंटीन रहे 7.40 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के अब तक 16,92,693 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना से 300 लोगों ने जान गंवा दी। इसी के साथ मरने वालों का आंकड़ा अब 44,548 हो गया है। बुधवार को 5505 नए केस मिले। अब तक 16,98,198 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 1,12,912 मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 15,40,005 लोग ठीक हो चुके हैं।वहीं राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्यां 1.17 लाख से ज्यादा है।

वहीं, देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की संख्या 83 लाख ज्यादा हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार सुबह के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83,13,876 हो चुकी है। बुधवार को 46 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमण नये मामले सामने आए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...