1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंज : पुलवामा शहीद स्मारक का उद्घाटन नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने किया

महराजगंज : पुलवामा शहीद स्मारक का उद्घाटन नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने किया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महराजगंज : पुलवामा शहीद स्मारक का उद्घाटन नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने किया

पुलवामा हमले में शहीद हुए जिले के जवान पंकज त्रिपाठी समेत सभी 42 शहीद जवानों का नौतनवा नगरपालिका द्वारा बनवाया गया पुलवामा शहीद स्मारक का उद्घाटन नौतनवा विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान स्थानीय लोगों और एसएसबी के जवानों द्वारा शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया वही एसएसबी के जवानों ने मार्च पास्ट कर सलामी दी ।

हम आपको बता दें नगरपालिका द्वारा नौतनवा नगर के छपवा तिराहे स्थित शहीद पूरन बहादुर थापा की प्रतिमा के समक्ष पुलवामा शहीद स्मारक बनवाया गया।

इस दौरान विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने शहीद पंकज त्रिपाठी के पिता एंव कारगिल में शहीद पूरन बहादुर थापा की माता को स्मृति चिन्ह व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

स्मारक में दोनों तरफ पुलवामा के 42 शहीद जवानों को शत शत नमन की सुनहरी पट्टी मध्य में अमर ज्योति बंदूक स्थापित किया गया है।

विधायक अमनमणि त्रिपाठी ने कहा कि शहीदों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हम घर में आराम से हैं क्योंकि बॉर्डर पर हमारी रक्षा के लिए सुरक्षा कवच बनकर जवान तैनात हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...