यूपी के महाराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के एक दरोगा को भाजपा के विधायक को कोरोना को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाना महंगा पड़ गया और भाजपा के विधायक ने दरोगा को जमकर फटकार लगाई।
जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल महाराजगंज जिले के सदर (सुरक्षित) के भाजपा विधायक जय मंगल कनौजिया किसान बिल को लेकर पनियरा थाना क्षेत्र के सोहरौना तिवारी गांव में एक नुक्कड़ सभा कर रहे थे।
उसी दौरान पनियरा थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा अमित सिंह मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाने लगे और भाजपा विधायक से पूछा कि क्या इसका आपने परमिशन लिया है और यहां पर किसी ने भी न मास्क लगाया है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं।
जिसके बाद भाजपा विधायक उत्तेजित हो गए और उन्होंने दरोगा से कहा कि जाइए आप मुकदमा लिख दीजिए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि भाजपा के विधायक जय मंगल कनौजिया दरोगा को फटकार लगा रहे हैं और देख लेने की बात कर रहे हैं।
यह पूरा घटनाक्रम वीडियो ऑफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वहीं भाजपा विधायक के शिकायत के बाद पनियरा थाना क्षेत्र में तैनात दरोगा को क्यूआरटी भेज दिया।
लेकिन जिस तरह किसान बिल को समझाने को लेकर नुक्कड़ सभा में लोगों ने मास्क नहीं पहना है और कोरोना को लेकर कोई भी गाइडलाइन नहीं फॉलो कर रहे हैं उससे यह लगता है कहीं ना कहीं लोगों के दिमाग से करोना का डर खत्म हो रहा है।
वही वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा विधायक से मीडिया द्वारा उनका पक्ष जानना चाहे तो कुछ भी कहने से बचते रहे।