महाराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर अपने बाएं हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
इस सूचना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे सिसवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया इसके बाद डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
लड़की की हालत स्थिर है छानबीन में पता चला है कि अगस्त में लड़की की मां के द्वारा बगल के चार भाइयों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
इस मामले में पुलिस ने शांतिभंग के आरोपियों को जेल भेज दिया था। इसी बीच दोबारा आरोपियों द्वारा पीड़ित पक्ष से मारपीट की गई जिस से आहत होकर की लड़की ने अपने हाथ की नस काटी और जान देने की कोशिश की।
इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महराजगंज के एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया की पूर्व में मारपीट हुई थी।
दुबारा 29 अगस्त को जमीन विवाद में मारपीट हो गयी। इसी बीच पीड़ित पक्ष की एक 22 बर्षीय लडक़ी ने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की।
उसकी हालत अब ठीक है। पूरे प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक से कराया जा रहा है। किसी स्तर पर दोषी पाये जाने पर कार्यवाही होगी। इसके अलावा घटना कमुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।