1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. लाहौर में एक बार फिर तोड़ी गई महाराज रणजीत सिंह की मूर्ति, TLP से जुड़े शख्स पर लगा आरोप

लाहौर में एक बार फिर तोड़ी गई महाराज रणजीत सिंह की मूर्ति, TLP से जुड़े शख्स पर लगा आरोप

पाकिस्तान में एक बार फिर भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों के प्रति नफरत का उदाहरण देखने को मिला है। आपको बता दें कि लाहौर में एक बार फिर सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को तोड़ा गया है। जिस शर्मनाक हरकत को अंजाम तहरीक-ए लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े एक शख्स ने दी है।

By: Amit ranjan 
Updated:
लाहौर में एक बार फिर तोड़ी गई महाराज रणजीत सिंह की मूर्ति, TLP से जुड़े शख्स पर लगा आरोप

नई दिल्ली : पाकिस्तान में एक बार फिर भारतीय इतिहास से जुड़े प्रतीकों के प्रति नफरत का उदाहरण देखने को मिला है। आपको बता दें कि लाहौर में एक बार फिर सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति को तोड़ा गया है। जिस शर्मनाक हरकत को अंजाम तहरीक-ए लब्बैक पाकिस्तान से जुड़े एक शख्स ने दी है।

ताजा घटना से संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में सफेद कुर्ता-पायजामा और टोपी पहने एक शख्स नजर आ रहा है, जो इस मूर्ति को तोड़ रहा है। मूर्ति तोड़ते वक्त ये शख्स नारे भी लगा रहा है। जब इस शख्स ने मूर्ति को तोड़ा, उस वक्त वहां कुछ लोग मौजूद थे, जिन्होंने इसे पकड़ लिया।

मूर्ति तोड़ने वाला ये शख्स तहरीक-ए लब्बैक पाकिस्तान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। तहरीक-ए लब्बैक पाकिस्तान यानी TLP पाकिस्तान की एक पॉलिटिकल पार्टी है। ये घोर इस्लामिक पार्टी के तौर पर अपनी पहचान रखती है। 2015 में इस पार्टी का गठन हुआ था, जिसे इसी साल अप्रैल में प्रतिबंधित कर दिया गया।

सिख शासक महाराजा रणजीत सिंह का निधन 1839 में लाहौर में हुआ था। उस वक्त लाहौर भारत का हिस्सा था। उन्हीं की याद में इस मूर्ति को लाहौर फोर्ट यानी शाही किले पर बनवाया गया था। जून 2019, में इस प्रतिमा का अनावरण हुआ था और समारोह में भारत व पाकिस्तान समेत अन्य देशों के कई सिख प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था।

बता दें कि लाहौर किले पर बनी इस प्रतिमा का अनावरण जून 2019 में किया गया था। तब से लेकर अब तक ये तीसरी घटना है जब इस मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...