अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर के भूमि पूजन को लेकर एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने अपना जवाब दिया है।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि ओवैसी को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान मुस्लिम बहुसंख्यक होने के नाते अगर मुस्लिम राष्ट्र हो सकता है तो भारत हिंदू बहुसंख्यक होने के बाद भी हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा है कि दूसरे धर्मों को मानने वालों का भी हम सनातनी सम्मान करते हैं, उन्हें गले लगाते हैं और उनके प्रति आस्था भी रखते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कोर्ट का फैसला आने और राम मंदिर निर्माण के लिए गठित ट्रस्ट के बुलावे पर ही अयोध्या जाकर राम मंदिर का भूमि पूजन किया है। साधु संत अब हर साल पांच अगस्त को भगवान श्रीराम के गौरव दिवस के रूप में मनाएंगे।