मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के रुझानों में बीजेपी को 17 सीटों पर बढ़त मिली हुई है, जिससे राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर अपनी खुशी ज़ाहिर की है।
उन्होंने नतीजे देखते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और कहा है कि राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित बीजेपी को मध्य प्रदेश की ज़िम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है।
मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य नेताओं के साथ उपचुनाव के नतीजे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा, “राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित बीजेपी को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है। प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और साथियों के साथ देख रहा हूं।”
राज्य की जनता ने एक बार फिर विकास और जनकल्याण के लिए संकल्पित @BJP4MP को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय ले लिया है। यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
प्रदेश विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp और साथियों के साथ देख रहा हूं। pic.twitter.com/yE4RiTG7mP
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 10, 2020
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने 28 में से 28 सीटों के रुझान जारी कर दिए हैं। कांग्रेस सात सीटों और बीजेपी 20 सीटों पर आगे चल रही है। इसके अलावा एक सीट पर बीएसपी ने अपनी बढ़त बना रखी है।
राज्य के इतिहास में यह पहला मौका है जब 230 सदस्यीय विधानसभा की 28 सीटों पर एक साथ उपचुनाव हुए हैं। इन चुनावों में प्रदेश के 12 मंत्रियों समेत कुल 355 उम्मीदवार मैदान में हैं।
सत्ताधारी बीजेपी के पास 107 विधायक हैं और उसे बहुमत के लिए आठ और सीटों की जरूरत है, जबकि कांग्रेस के पास सदन में 87 विधायक हैं। ये उपचुनाव इसलिए भी अहम हैं, क्योंकि इसके नतीजे से राज्य में सरकार बन भी सकती है और गिर भी सकती है।