1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महज 40 रुपये खर्च कर मजदूर बना लखपति, नहीं था बैंक में एकाउंट तो चला गया पुलिस स्टेशन…

महज 40 रुपये खर्च कर मजदूर बना लखपति, नहीं था बैंक में एकाउंट तो चला गया पुलिस स्टेशन…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
महज 40 रुपये खर्च कर मजदूर बना लखपति, नहीं था बैंक में एकाउंट तो चला गया पुलिस स्टेशन…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

केरल : कहतें हैं कि जब ऊपर वाला देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है । लेकिन केरल के एक मजदूर के साथ ऐसा ही हुआ है । जिसने उसकी किस्मत बदल दी । दरअसल, केरल में एक मजदूर की लॉटरी लग गई । जिसमें उसने लाखों रुपये जीत लिए, अब वह 80 लाख रुपये का मालिक बन गया है ।

बता दें कि केरल सरकार साप्ताहिक कारुण्य प्लस लॉटरी निकालती हैं । जिसे पश्चिम बंगाल के एक मजदूर प्रतिभा मण्डल ने महज 40 रुपये अदा कर खरीदा । लाटरी टिकट के परिणाम आते ही मजदूर प्रतिभा की किस्मत चमक उठी । प्रतिभा लॅाटरी के विजेता बन गए और 80 लाख रुपये का इनाम अपने नाम कर लिया ।

आपको बताते चलें कि विजेता बनने के बाद एक तरफ प्रतिभा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । वहीं, दूसरी तरफ अंदर से थोड़ा डर भी बना हुआ था । उन्हें समझ नही आ रहा था कि इतनी बड़ी रकम लेकर वो कहां और कैसे जाएं, क्योंकि उनका कोई बैंक एकाउंट भी नहीं था ।
जिसके बाद प्रतिभा ने पैसे लेकर पुलिस स्टेशन जाने का फैसला किया और प्रतिभा सीधे पूजापुरा पुलिस स्टेशन पहुंच गए । जहां उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की । हालांकि, पुलिस ने पूजापुरा कैनरा बैंक के कर्मियों को पुलिस स्टेशन बुलाया और प्रतिभा का अकाउंट खुलवाया और फिर लॉटरी टिकट बैंक लॉकर में रखवाया गया ।

बता दें कि कारुण्य प्लस लॉटरी के तहत पहले विजेता को 80 लाख रुपये दिए जाते हैं । वहीं, दूसरे विजेता को 10 लाख रुपये और बाकी लोगों को 8000 रुपये का कॉन्सोलेशन प्राइज दिया जाता है । आप भी इस योजना के तहत लॅाटरी खरीदकर लखपति बन सकते है । हालांकि हम यहां आपको ये सावधान कर दें की आप किसी भी तरह के लालच या प्रलोभन में ना आये।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...