1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, देर रात में नए पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज

लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, देर रात में नए पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर, देर रात में नए पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज

लखनऊ :18 नवंबर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डी के ठाकुर लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त कमिश्नर बनाये गये है । वह सुजीत पांडेय का स्थान लेंगे ।

मंगलवार रात को जारी एक बयान के मुताबिक अपर पुलिस महानिदेशक एटीएस डी के ठाकुर को लखनऊ का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया हैं।

जबकि अभी तक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक एटीसी सीतापुर भेजा गया है ।

बयान के मुताबिक प्रतीक्षारत आईपीएस जी के गोस्वामी को पुलिस महानिरीक्षक एटीएस लखनऊ और प्रतीक्षारत आईपीएस राज कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक,उप्र, लखनऊ भेजा गया है । लखनऊ के नये पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...