1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का रियल स्टेट कंपनी शाइन सिटी के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का रियल स्टेट कंपनी शाइन सिटी के खिलाफ प्रदर्शन

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शाइन सिटी कंपनी का धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने का सिलसिला लगातार जारी है। आज इसी का विरोध करते हुए राष्ट्रीय किसान मजदूर संघठन के बैनर तले गोमतीनगर स्थित डी सी पी पूर्वी कार्यालय पर संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया।

 

वहीं प्रदर्शन में मौजूद धीरेन्द्र वर्मा ने शाइन सिटी कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया की इस कंपनी समेत मालिक पर पूरे उत्तरप्रदेश में लगभग 3 हज़ार मुक़दमे पंजीकृत हैं।

इसके दुबई में बैठकर 6 अन्य कंपनियों-रत्नगर्भा डेवेलोपेर्स, कोरलव्यू डेवेलोपेर्स, चमन दुर्गा इंफ्रा प्रोजेक्ट्स , सकैपेर्स डेवेलोपेर्स को खोलकर व्यापार को चलाने का काम जारी है उन्होंने आरोप लगाते हुए यह भी बताया की इतने मुक़दमे होने के बाद भी प्रशासन कोई कड़ी कार्यवाही क्यों नही कर रहा ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...