प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और संचारी रोग को लेकर उत्तर प्रदेश में 55 घंटे यानि 13 जुलाई तक लॉक डाउन जारी किया गया है।
इसमें तमाम तरह के सेक्टर दुकाने आवागमन वह परिवहन विभाग की तरफ से बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। वही इस lock-down में यूपी सरकार द्वारा सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति है।
इसको लेकर आज यहां राजधानी के हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचे जहां सन्नाटा दिखा लेकिन वहां के पुजारियों के मुताबिक स्थानीय प्रशासन द्वारा रात 9:00 बजे तक खोलने की अनुमति है।
इसके साथ ही जो भी भक्त हनुमान के दर्शन करने आएंगे वे हाथों को सैनिटाइज मास्क वह सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करेंगे।